5:08 am Monday , 26 May 2025
BREAKING NEWS

गिंदो देवी , पार्वती आर्य कन्या एवम सिंगलर गर्ल्स कॉलेज में विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी गठित

गिंदो देवी , पार्वती आर्य कन्या एवम सिंगलर गर्ल्स कॉलेज में विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी गठित*

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता एवम नवीन कार्यकारिणी गठन अभियान के अंतर्गत आज बदायूं नगर में स्थित गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, पार्वती कन्या इण्टर कॉलेज तथा सिंगलर गर्ल्स इण्टर कॉलेज में कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अभाविप बरेली विभाग की सह छात्रा प्रमुख पायल गिहार की देखरेख में गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में कार्यकारिणी गठित की गई जिसमें संगीता पाल को कॉलेज अध्यक्ष एवम मंजू को मंत्री बनाया गया। वैष्णवी तोमर तथा प्रियंका पाल को उपाध्यक्ष अपूर्वा एवम कुमारी दुर्गेश वर्मा को सह मंत्री घोषित किया गया। कार्यकारिणी में कार्यकारिणी में मीडिया प्रभारी का दायित्व अलका को तथा सोशल मीडिया प्रभारी निष्ठा गुप्ता को सौंपा गया। खेल कार्यक्रम पुष्पलता शाह प्रमुख प्रियंका साहू एसएफएस प्रमुख ज्योति एसएफडी प्रमुख अनामिका भारती को बनाया गया। पायल गिहार ने पार्वती आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में उपस्थित होकर कार्यकारिणी गठित किया जिसमें रोशनी को कॉलेज अध्यक्ष तथा अनुराधा को कालेज मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सिंग्लर मिशन गर्ल्स कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष कुमारी दीक्षा एवं कॉलेज मंत्री कुमारी पूर्णिमा को चुना गया।
यहां पर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य कुमारी एकता सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसमें शामिल सभी कार्यकर्ता शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ राष्ट्र की अराधना करने वाले साधक होते हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए शिक्षण संस्थानों में ज्ञान शील एकता के बल पर युवा शक्ति के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करना ही हमारा ध्येय है।
इस अवसर पर कोमल मिश्रा गोविंद शर्मा दीक्षा सक्सेना ज्योति कामिनी हिमांशु आदि उपस्थित है
अध्यक्ष मंत्री सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अंकित पटेल,प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मोहनलाल मौर्य,जिला प्रमुख राजेंद्र वर्मा, सह जिला प्रमुख डॉक्टर सत्यम मिश्रा, विभाग सह संयोजक हरिमोहन सिंह पटेल, जिला संयोजक मोहित शर्मा, सहसंयोजक धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दिया।

error: Content is protected !!