बिसौली – बीते दिन बुधवार को बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा पाठक , करनपुर , भगतपुर , एत्माद पुर , रायपुर आदि गांव में बैंक ऋण वसूली अभियान चलाया गया जिसमें बिसौली नायब तहसीलदार के निर्देशन में तहसील क्षेत्र के गांव रानेट में स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा प्रबंधक व अमीन कुंवर पाल , दिवाकर सक्सेना ने ऋण बकायेदार किसानों से गांव – गांव पहुंचकर संपर्क किया और उन्हें अपना बकाया बैंक ऋण नियत समय से अदा करने को प्रेरित किया ।
बकायेदार किसानों द्वारा अपना बैंक ऋण नियत समय पर जमा नहीं करने की स्थिति में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रशासन अमल में लाएगा
इस दौरान अलग अलग गांव के कई किसानों से नायब तहसीलदार व बैंक शाखा प्रबंधक ने संपर्क साधा ।
यह जानकारी बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने दी ।
यहां गौरतलब है कि राजस्व टीम द्वारा बैंक ऋण वसूली अभियान लगातार चलाया जा रहा है ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
