अन्तरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस (9 जून)
अन्तरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस (International Records Day) प्रत्येक वर्ष 9 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2007 में हुई थी। मानव सभ्यता के विकास के साथ आम आदमी की जिंदगी में दस्तावेज यानी अभिलेख का महत्व बढ़ता गया। हर आदमी अपने दैनिक जीवन में अभिलेखों को सहेजता और संवारता है। ये अभिलेख आपका राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आपकी डायरी कुछ भी हो सकता है। हमारे-आपके सहेजे ऐसे ही दस्तावेज और अभिलेख कई बार पूरे समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण हो जाते हैं। ऐसे ही अभिलेखों के संरक्षण और प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए हर साल 9 जून को अंतरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस मनाया जाता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
