2:29 am Friday , 31 July 2026
BREAKING NEWS

कछला- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

उझानी बदांयू 11 जून।

ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा दो दिन की होने के चलते मंगलवार , बुधवार को कछला के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। स्नान के बाद मंदिरों और शिवालयों में पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। कल मंगलवार की अपेक्षा आज सबसे ज्यादा लोग गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।

कछला गंगाघाट पर लोग स्नान के लिए सुबह से ही पहुंच गए। गंगा मैया के जयकारों के साथ लोगों ने डुबकी लगाई। मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। कोतवाल नीरज मलिक ने बताया कि श्रृद्धालुओं की सुरक्षा को घाट पर पुलिस तैनात रही। वहीं मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस