9:27 pm Thursday , 29 May 2025
BREAKING NEWS

पालिका कर्मी की बाइक सांड ने रौंदा,गंभीर रुप से घायल

पालिका कर्मी की बाइक सांड ने रौंदा,गंभीर रुप से घायल

बिल्सी। बदायूं बाईपास पर बनी आसारा कॉलोनी के पास सड़क पर उत्पात मचा रहे एक सांड ने बाइक सवार पालिका कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पालिका कर्मी का एक पैर टूटने के बाद गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद में सफाई नायब के पद पर तैनात पप्पू अली बीती सोमवार की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक से गांव गुलडिया थाना मूसाझाग को जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बदायूं बाईपास मार्ग पर स्थित आसारा कॉलोनी के निकट पंहुची। तभी सड़क पर दो सांड़ उत्पात मचा रहे थे। पप्पू अली ने बाइक को रोक कर खड़ा हो गया। इतने में तीसरा सांड उसके पीछे से आया और उसने उनकी बाइक में जोर से टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से काफी दूर गिरे। इसी समय वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। किसी ने सांड वहां से भगाया। साथ ही घायल पप्पू अली को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इस दौरान उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

error: Content is protected !!