7:52 pm Thursday , 29 May 2025
BREAKING NEWS

तीन को आकाशवाणी रामपुर आएगी तृप्ति शास्त्री

तीन को आकाशवाणी रामपुर आएगी तृप्ति शास्त्री
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित आर्य समाज संचालक एवं अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप की सुपुत्री तृप्ति आर्य शास्त्री जो गुरुकुल से स्नतिका है। संस्कृत की विदुषी है। उनका आज आकाशवाणी रामपुर में राष्ट्र गौरव संस्कृत भाषा विषय पर वार्ता संस्कृत भाषा में रिकॉर्डिंग हुई। जिसका प्रसारण तीन सितंबर को सुबह पौने सात बजे आकाशवाणी रामपुर से प्रसारित होगा। आचार्य संजीव रूप ने बताया कि संस्कृत वार्ता में तृप्ति आर्य शास्त्री ने संस्कृत भाषा राष्ट्र के गौरव के लिए कैसे आवश्यक है। महत्वपूर्ण है इस विषय पर अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए हैं।

error: Content is protected !!