Tripti Tripathi
मैं जवाब नहीं,
वो सुकून हूँ
जो हर ख़ामोशी के बाद मिलता है।
मैं मंज़िल नहीं
वो सफ़र हूँ
जो हर मोड़ पर ख़ुद को तलाशता है।
मैं परछाई नहीं
वो विश्वास हूँ
जो अँधेरों में भी साथ चलता है।
मैं लफ़्ज़ नहीं
वो एहसास हूँ
जो सिर्फ़ दिल से महसूस होता है।
#Goodmorning_X
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

