6:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

यूपी में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) श्रद्धा पांडेय ने BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में टॉप

यूपी में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) श्रद्धा पांडेय ने BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में टॉप किया है। BPSC द्वारा जारी अंतिम परिणाम में श्रद्धा ने 593 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। श्रद्धा के पिता संतोष पांडेय वकील और किसान हैं, जबकि उनकी मां सुनीता पांडेय गृहिणी हैं। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था। अब BPSC में शीर्ष स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी मेहनत और लगन का शानदार उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस