5:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बरेली में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बरेली में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बरेली में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी।

मुठभेड़ आँवला थाना क्षेत्र के रेवती तिराहे के पास हुई। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.