2:49 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के नगर कुंवरगांव में PNB का इकलौता ATM खराब

बदायूं के नगर कुंवरगांव में PNB का इकलौता ATM खराब।

बदायूं जिले की नगर पंचायत कुंवरगांव में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का एकमात्र एटीएम पिछले कई दिनों से खराब पड़ा है। इसके कारण हजारों खाताधारकों और क्षेत्रवासियों को नकदी निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कुंवरगांव क्षेत्र में आंवला–बदायूं मार्ग पर हनुमान मंदिर के सामने स्थित यह इकलौता एटीएम होने के कारण सभी बैंकों के खाताधारक इसी पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों और खाताधारकों का कहना है कि एटीएम पिछले काफी
दिनों से खराब है।

गौरव रस्तोगी,रामौतार श्रीवास्तव, मोन्टी गुप्ता,तरुण सक्सेना,अंकुश जौहरी,सुमित रस्तोगी,मानिक भदौरिया,प्रिंस बार्षनेय,सुमित गुप्ता,गुड्डू पाठक,अतुल पाठक,फईम अंसारी, शेष माहेश्वरी, दीपक पाठक,मोहित शर्मा, जीराज कुमार सहित कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि एटीएम को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। अधिकांश खाताधारक बैंकों में लगने वाली भीड़ से बचने के लिए एटीएम का उपयोग करते हैं।यह एटीएम अधिकांश खराब ही रहता है तथा शाम होने के बाद इसपर ताला लटका रहता है ।

नगर में बैसे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), ग्रामीण बैंक (केजीबी) समेत और भी शाखाएं हैं। हालांकि, एटीएम सुविधा केवल पीएनबी द्वारा ही प्रदान की जाती हैं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस