भारत ने रक्षा उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड, 1.78 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा आंकड़ा
राजनाथ सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा उत्पादन बढ़कर रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह वित्त वर्ष 2024-25 के 1.54 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 15.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, वर्ष 2020-21 की तुलना में रक्षा उत्पादन में 110 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
सरकार का कहना है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने की नीतियों के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। यह वृद्धि भारत को रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

