6:08 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

G7 में PM मोदी ने उठाया नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा

G7 में PM मोदी ने उठाया नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा, पश्चिम एशिया में शांति पर दिया जोर

नरेंद्र मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों का स्वागत किया और हालिया संघर्ष में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों तथा नाविकों का उल्लेख किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया के देशों को इस संघर्ष के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार प्रभावित होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि समुद्री व्यापार को संचालित करने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और समुद्री मार्गों को सुरक्षित बनाए रखना आवश्यक है, ताकि नाविक बिना किसी भय के अपना कार्य कर सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस