CM योगी का भ्रष्ट अफसरों को अल्टीमेटम, “कार्रवाई करो वरना 100 से ज्यादा होंगे सस्पेंड”
योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मुहर्रम और NEET परीक्षा की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे, तो वह एक ही दिन में 100 से अधिक अधिकारियों को निलंबित कर सकते हैं।
बैठक में कानून-व्यवस्था, परीक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार की नीति भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की है और जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com