बिहार CM सम्राट चौधरी की अपराधियों को चेतावनी, बोले- 48 घंटे में कार्रवाई या गया में होगा पिंडदान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया और भोजपुर में आयोजित जनसभाओं के दौरान अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी कानून को चुनौती देगा, उसके खिलाफ 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों को या तो जेल जाना पड़ेगा या फिर गया में उनका ‘पिंडदान’ होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और अपराध तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने बिहार के विकास और सुशासन को सरकार की प्राथमिकता बताया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

