11:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अमेरिका-ईरान समझौते की खबर से धड़ाम हुआ कच्चा तेल, कीमतों में 4% से ज्यादा की गिरावट

अमेरिका-ईरान समझौते की खबर से धड़ाम हुआ कच्चा तेल, कीमतों में 4% से ज्यादा की गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबर सामने आते ही वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 4% टूटकर 83.96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी क्रूड (WTI) भी फिसलकर 80.25 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्रीय तनाव कम होने और तेल आपूर्ति सामान्य रहने की उम्मीद से बाजार में राहत का माहौल बना है। इसके चलते निवेशकों की चिंता घटी और कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव देखने को मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस