RSS प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव, बड़ा हादसा टला
मोहन भागवत जिस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, उस पर उत्तर प्रदेश में अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना सामने आई है। गुरुवार रात दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस की एक बोगी पर पत्थर फेंके गए।
रेलवे के अनुसार, मोहन भागवत E1 कोच में सीट नंबर 39 और 40 पर यात्रा कर रहे थे। पथराव के दौरान एक पत्थर सीट नंबर 50 के पास लगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। पथराव करने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

