5:46 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

फर्रुखाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: भाभी-देवर को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

बदायूं

फर्रुखाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: भाभी-देवर को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

फर्रुखाबाद। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चकर पट्टी गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। बताया जा रहा है कि एक विवाहिता महिला और उसके देवर को कथित प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, महिला के पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने भाभी-देवर को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले को लेकर गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में ग्रामीणों ने दोनों को गांव की सीमा से बाहर जाने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
यह पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के चकर पट्टी गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं वायरल वीडियो और घटना को लेकर क्षेत्र में माहौल गर्म बना हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.