12:25 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी का चयन एशियन गेम्स 2026 तथा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

महज 15 वर्ष की उम्र में वैभव भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिनका पहली बार भारतीय टीम में चयन 16 वर्ष की आयु में 1989 के पाकिस्तान दौरे के लिए हुआ था।

वैभव का चयन भारतीय क्रिकेट में उभरती नई प्रतिभाओं की बड़ी सफलता माना जा रहा है। क्रिकेट प्रशंसकों की निगाहें अब उनके अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस