2:05 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे चेस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने

आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट जीतकर भारतीय शतरंज इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। चेन्नई के 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने टूर्नामेंट के दौरान दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दो बार हराकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रज्ञानंद ने अंतिम दौर में विंसेंट कीमर को मात देकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वह प्रतिष्ठित Norway Chess जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

यह उपलब्धि भारतीय शतरंज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण मानी जा रही है और प्रज्ञानंद को विश्व शतरंज के शीर्ष खिलाड़ियों में और मजबूती से स्थापित करती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस