बिहार में मदरसों की होगी व्यापक जांच, 10 दिन में मांगी गई रिपोर्ट
बिहार सरकार ने राज्य के अनुदानित मदरसों की कार्यप्रणाली और उन्हें मिलने वाले सरकारी अनुदान की स्थिति की जांच कराने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मदरसों की गुणवत्ता की समीक्षा कर 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाए।
इस उद्देश्य से तीन सदस्यीय समितियों के गठन का आदेश दिया गया है। ये समितियां मदरसों का दौरा कर शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति, उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जांच करेंगी।
सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मदरसों में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संसाधनों के उपयोग की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

