दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रा रेप केस: जेल में आरोपियों से पूछताछ, पुलिस लेगी रिमांड
लखनऊ में दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आरोपी शिवम और सनी से पुलिस ने पूछताछ की है। विवेचक ने जेल पहुंचकर दोनों आरोपियों के बयान दर्ज किए।
पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। दोनों आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई से बचते हुए अदालत में आत्मसमर्पण किया था।
यह मामला सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र का है, जहां कथित वारदात होने का आरोप है। मामले की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

