2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

UP में 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA लागू किया

UP में 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक, सरकार ने ESMA लागू किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने अगले छह महीनों के लिए हड़तालों पर रोक लगाने का फैसला किया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम (ESMA), 1966 के तहत लिया गया है।

इस आदेश के लागू होने के बाद सरकारी विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की हड़ताल करना प्रतिबंधित रहेगा। सरकार का कहना है कि यह कदम आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस