5:36 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हाईवे किनारे खेत से किसान की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

हाईवे किनारे खेत से किसान की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के कछला-शाहबाद हाईवे स्थित खेत पर मक्का की रखवाली करने गए एक किसान की बाइक दिनदहाड़े अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया निवासी नन्ने पुत्र बाबूराम ने बताया कि उनका पुत्र योगेश कुमार मंगलवार सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक से हाईवे किनारे स्थित खेत पर मक्का की रखवाली करने गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस बाइक के पास पहुंचा तो वहां से बाइक गायब थी।
योगेश ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसने घर पर सूचना दी, जिस पर परिजनों ने मामले की जानकारी बिल्सी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.