5:35 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाला दोषी 10 साल की सजा से दंडित

बदायूँ पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाला दोषी 10 साल की सजा से दंडित

बदायूँ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बदायूँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में थाना दातागंज पुलिस, मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते दुष्कर्म,

ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपी को न्यायालय ने कठोर सजा सुनाई है।
माननीय एडीजे/एफटीसी-I कोर्ट, बदायूँ ने आरोपी पिंकू पुत्र दुलार श्रीवास्तव निवासी कांसी थाना दातागंज को धारा 376, 384, 506 भादवि एवं 67 आईटी एक्ट के तहत दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 3 लाख 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
यह मामला थाना दातागंज में वर्ष 2023 में दर्ज मु0अ0सं0 165/2023 से संबंधित है। मामले की विवेचना निरीक्षक सौरभ सिंह द्वारा पूरी कर समयबद्ध तरीके से न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इसके बाद “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अंतर्गत केस को चिन्हित कर अभियोजन विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया और मजबूत साक्ष्यों के आधार पर अदालत में प्रभावी पैरवी की गई।
मॉनीटरिंग सेल जनपद बदायूँ एवं पैरोकार आरक्षी राहुल कुमार ने लगातार न्यायालय में पैरवी कर अभियोजन पक्ष को मजबूत बनाया, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को कठोर दंड मिला। वहीं लोक अभियोजक मदनलाल राजपूत ने भी अदालत में प्रभावी ढंग से पक्ष रखा।
बदायूँ पुलिस की इस कार्रवाई को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर सख्त संदेश माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान आगे भी इसी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.