1:44 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

शिक्षा चौपाल में बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर, शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षा चौपाल में बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर, शिक्षक हुए सम्मानित
बिल्सी। बिसौली विकास खंड क्षेत्र के गांव छिबऊ कला में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सरकार की मंशा के अनुरूप निपुण विद्यालयों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान न्याय पंचायत सरैरा क्षेत्र के कई विद्यालयों को निपुण घोषित किए जाने की जानकारी भी दी गई। चौपाल में मौजूद शिक्षकों एवं ग्रामवासियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्राप्त है। ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाए और सभी अभिभावक अपने बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर भी जागरूक किया गया। चौपाल में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, शिक्षक वीरेश कुमार सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, प्रभाकर सक्सेना, ममता, गौरव बाथम, प्रमोद कुमार, रानी मेघ, सौरभ पाठक, मधुकर उपाध्याय, शोभित भदौरिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.