6:26 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

अब्दुल्लागंज में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

अब्दुल्लागंज में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार।

उझानी, बदायूँ 13 मई।

मुखबिर की सटीक सूचना पर उझानी थाना पुलिस ने अब्दुल्लागंज चौराहे के पास से एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।

गुरुवार सुबह उपनिरीक्षक रवनीत सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार और हेड कांस्टेबल कैलाश चन्द्र गश्त पर थे। अब्दुल्लागंज चौराहे पर मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर आ रहा है।

टीम ने घेराबंदी कर उसे अब्दुल्लागंज-जिरौली रोड पर 15 कदम की दूरी पर दबोच लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान लतेश पुत्र कुंवरपाल, 27 वर्ष, निवासी बरामयखेड़ा के रूप में हुई। तलाशी में उसकी पैंट से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कारतूस पर 8mm KF लिखा है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 (1-B)(a) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस