1:47 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

20 मई तक माटीकला कारीगर व शिल्पकार पुरस्कार हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

बदायॅू 27 अप्रैल। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार, द्वारा अवगत कराया गया कि माटीकला विधा के परम्परागत कारीगरों/माटीकला शिल्पियो को पुरस्कृत करने हेतु मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना में प्रजापति समाज के शिल्पकारो तथा कामगारों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। माटीकला पुरस्कार योजना में आवेदन करने हेतु आवेदक अपना ऑनलाइन पंजीकरण उ0प्र0 माटीकला बोर्ड की वेवसाइट नचउंजपांसंइवंतकण्पद पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 20 मई 2026 तक कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑन लाइन आवेदन के उपरान्त हार्ड कापी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। माटीकला पुरस्कार योजना में मण्डल स्तरीय प्रतिभागियों का चयन, चयन समिति द्वारा किया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु माटीकला पुरस्कार योजना में आवेदन करने हेतु कार्यालय जिला माटीकला/ग्रामोद्योग अधिकारी, मो0-शहबाजपुर, निकट पुरानी चुॅगी, बरेली रोड़ बदायूँ से सम्पर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.