6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जिला विज्ञान क्लब बदायूं के माध्यम से शैक्षिक भ्रमण 25 मार्च 2026 को

विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने, प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करने में, नवीन तकनीकी की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जनपद स्तर पर जिला विज्ञान क्लब बदायूं के माध्यम से प्रतिवर्ष शैक्षिक भ्रमण एवं अध्ययन कार्यक्रम संपन्न करवाया जाता है।
इसी के क्रम में 25 मार्च 2026 को जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार इफको आंवला प्लांट बरेली का शैक्षणिक भ्रमण समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विवेक जौहरी के द्वारा कराया जाएगा।
इसके लिए जिला विज्ञान क्लब की ओर से दिनांक 25 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के निकट बस की व्यवस्था की गई है चयनित विद्यार्थी एवं उनके शिक्षक बस के द्वारा ही इफको आंवला जाएंगे वहां पर अनुशासन के साथ फैक्ट्री का संचालन आदि देखेंगे।
विद्यार्थियों के बीच ज्ञान विज्ञान से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और वैज्ञानिक व्याख्यान करवाए जाएंगे।
सभी को लंच आदि की व्यवस्था भी क्लब द्वारा की गई है।
इस निशुल्क शैक्षिक भ्रमण के उपरांत विद्यार्थी अपने अनुभव क्लब के पदाधिकारियो को लिखकर प्रदान करेंगे।
25 तारीख को प्रातः 9:30 बजे स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय पदाधिकारी हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे।
यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस