10:21 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

LPG संकट के बीच भारत को राहत, अमेरिका से गैस लेकर पहुंचा ‘Pyxis Pioneer

LPG संकट के बीच भारत को राहत, अमेरिका से गैस लेकर पहुंचा ‘Pyxis Pioneer’

ऊर्जा संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। अमेरिका के टेक्सास से निकला LPG टैंकर Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया।

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के चलते सप्लाई प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन भारत ने समय रहते अमेरिका से संपर्क कर वैकल्पिक व्यवस्था कर ली।

आने वाले दिनों में भी सप्लाई जारी रहेगी—25 मार्च को ‘Apollo Ocean’ करीब 26,687 टन LPG लेकर आएगा, जबकि 29 मार्च को एक और जहाज लगभग 30,000 टन गैस के साथ पहुंचेगा।

सरकार की इस रणनीति से फिलहाल देश में LPG की कोई कमी नहीं रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन एक्सप्रेस