3:28 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एयर इंडिया की फ्लाइट 8 घंटे हवा में रहकर लौटी

एयर इंडिया की फ्लाइट 8 घंटे हवा में रहकर लौटी, कनाडा एंट्री की नहीं थी मंजूरी

दिल्ली से वैंकूवर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI185 को तकनीकी चूक के कारण बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। 20 मार्च को उड़ान भरने के बाद करीब 4 घंटे में पता चला कि विमान को कनाडा में एंट्री की मंजूरी नहीं है।

करीब 7 घंटे 54 मिनट हवा में रहने के बाद विमान सुरक्षित दिल्ली लौट आया। सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। बताया गया कि इस रूट के लिए मंजूर विमान की जगह दूसरा विमान भेज दिया गया था, जिसके चलते यह स्थिति बनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस