3:28 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी शक्ति प्रदर्शन, 3 वॉरशिप और हजारों मरीन तैनात

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पेंटागन ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने का फैसला किया है। अमेरिका तीन वॉरशिप और हजारों मरीन सैनिकों की तैनाती कर रहा है।

भेजे जा रहे जहाजों में USS Boxer समेत दो एम्फीबियस असॉल्ट वॉरशिप शामिल हैं। साथ ही 11वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट के करीब 2,200 से 2,500 मरीन सैनिकों को भी तैनात किया जा रहा है।

वहीं Donald Trump ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिक नहीं भेजेगा। यह कदम क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस