ग्राहक बनकर करता था ठगी: असली सोना बदलकर नकली छोड़ जाता था शातिर
हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके की ज्वेलरी दुकानों में पिछले दो महीनों से एक शातिर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ग्राहक बनकर दुकानों में आता, भरोसा जीतता और फिर चालाकी से असली सोने की अंगूठी बदलकर नकली छोड़ जाता था।
सब कुछ सामान्य दिखने के कारण दुकानदारों को लंबे समय तक इस धोखाधड़ी का पता नहीं चला। आरोपी गहने देखते-परखते समय असली अंगूठी अपने पास रख लेता और उसकी जगह नकली अंगूठी छोड़कर फरार हो जाता था।
लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

