10:56 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

नासिक में स्वयंभू धर्मगुरु गिरफ्तार, 58 महिलाओं के शोषण का आरोप

महाराष्ट्र के नासिक में स्वयंभू धर्मगुरु और ज्योतिषी कैप्टन अशोक खरात को पुलिस ने महिलाओं के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिलाओं को नशा देकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, उसके पास से बरामद पेन ड्राइव में 58 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। एक महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते वह आरोपी के संपर्क में आई, जहां उसे बहला-फुसलाकर 2022 से 2025 के बीच कई बार शोषण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.