उत्तर प्रदेश के मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने कंकरखेड़ा स्थित UP पूर्व सैनिक कल्याण निगम के बाबू शक्ति सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्नीचर सप्लाई ठेकेदार संजीव शर्मा से डेढ़ लाख रुपये का बिल पास करने के बदले यह रकम ली जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद थाने में कस्टडी के दौरान आरोपी बाबू की हंसते हुए तस्वीर भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

