प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति शैलेश कुमार ने अपनी पत्नी संगीता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संगीता घर में सो रही थीं, तभी शैलेश ने उनके सिर पर डंडा मारकर उनकी जान ले ली।
इस वारदात का खुलासा दंपति के 6 साल के बेटे की गवाही से हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में मामला गृह क्लेश से जुड़ा बताया जा रहा है।
दोनों की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

