KBC में जीती थीं 50 लाख, अब गिरफ्तारी का खतरा: अमिता सिंह तोमर को सुप्रीम कोर्ट से झटका
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 50 लाख रुपये जीतकर सुर्खियों में आईं महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
श्योपुर के बहुचर्चित बाढ़ राहत घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके बाद अब उनकी गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच एजेंसियां पहले से सक्रिय हैं और कोर्ट के फैसले के बाद कार्रवाई तेज हो सकती है। KBC से मिली पहचान के बाद अब यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

