10:57 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं HPCL दोहरे हत्याकांड: मुख्य आरोपी सरकारी रिकॉर्ड में ‘गरीब’,

बदायूं HPCL दोहरे हत्याकांड: मुख्य आरोपी सरकारी रिकॉर्ड में ‘गरीब’, परिवार ने ली आवास योजना की रकम

बदायूं के चर्चित HPCL दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। लाखों की आय और बड़े मकान के बावजूद वह सरकारी रिकॉर्ड में जरूरतमंद दर्ज है। उसकी पत्नी अर्चना सिंह और भाई केशव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022-23 में कुल 2.40 लाख रुपये की राशि प्राप्त की।

गांव में आलीशान मकान और परिवार के पास भारी संपत्ति होने के बावजूद योजना का लाभ लेने पर अब प्रशासन जांच में जुट गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह भी जांच की जा रही है कि जिन मकानों के नाम पर पैसा लिया गया, उनका वास्तविक अस्तित्व है या नहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस