9:26 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मेरठ – ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में पति-पत्नी के शव मिले, पत्नी की गला दबाकर हत्या

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पानी के ट्रीटमेंट प्लांट के एक कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति का शव फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का शव बेड पर पड़ा था।

प्राथमिक जांच में पत्नी की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी तब हुई जब प्लांट पर पहुंचे एक कर्मचारी ने दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बेटे के मुताबिक, माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन एक्सप्रेस