मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अष्टदिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अभिविन्यास कार्यक्रम के प्रथम दिवस दो शैक्षणिक सत्र संपन्न हुए। प्रथम सत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता के औषधि प्रौद्योगिकी विभाग के प्रो. तपन कुमार मैती ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में रांची विश्वविद्यालय की डॉ. देबजानी राय ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के औपचारिक उद्घाटन अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं की प्राचार्या डॉ. वंदना ने महात्मा हंसराज शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, हंसराज महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजन समिति तथा देशभर के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों से जुड़े प्रतिभागी प्राध्यापकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की आगामी आठ दिनों की रूपरेखा संयोजक डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने प्रस्तुत की। दोनों शैक्षणिक सत्रों का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सरिता गौतम द्वारा किया गया।
दोनों सत्रों में औसतन लगभग 75 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त हंसराज महाविद्यालय, दिल्ली की आयोजन समिति सदस्य तथा राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं से डॉ. अर्चना पाण्डेय (कार्यक्रम समन्वयक), डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार और डॉ. भावना सिंह सहित समस्त प्राध्यापकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com