2:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान, 11 साल की शादी का दर्दनाक अंत

Jhansi में पत्नी की बेवफाई से आहत होकर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनीष चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनीष ने वर्ष 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड से लव मैरिज की थी।

हाल ही में मारपीट के एक मामले में जेल जाने के बाद मनीष करीब 25 दिन पहले जमानत पर घर लौटा, लेकिन घर पहुंचने पर पत्नी नहीं मिली। फोन करने पर पत्नी ने बताया कि वह तीनों बच्चों के साथ अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है और बच्चे भी उसी के हैं।

इस बात से मनीष गहरे अवसाद में आ गया और उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मनीष मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात दूसरे कर्मचारी से हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस