10:08 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दोहा में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, कतर का एयरस्पेस बंद

Doha स्थित भारतीय दूतावास ने कतर में रह रहे भारतीय समुदाय के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने कहा है कि सभी नागरिक कतर के अधिकारियों द्वारा ऑफिशियल चैनलों से जारी निर्देशों और गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें और केवल वेरिफाइड जानकारी पर ही भरोसा करें।

दूतावास ने निवासियों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

इसी बीच Qatar Civil Aviation Authority ने पुष्टि की है कि कतर का एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके चलते Hamad International Airport पर उड़ान संचालन रोक दिया गया है। अथॉरिटी ने कहा है कि एयरस्पेस सुरक्षित रूप से फिर से खुलने की घोषणा के बाद ही ऑपरेशन बहाल होंगे।

यात्रियों को फिलहाल एयरपोर्ट न जाने और ताजा अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस