11:24 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

महिला सब-इंस्पेक्टर ने सास पर सिलबट्टे से किया हमला, केस दर्ज

मुंगेर में महिला सब-इंस्पेक्टर ने सास पर सिलबट्टे से किया हमला, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

मुंगेर में एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने गुस्से में अपनी 50 वर्षीय सास पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। हमले में सास गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला का कहना है कि उसके बेटे ने दो साल पहले लव मैरिज की थी, जिसके बाद से घर में विवाद चल रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी बहू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.