8:06 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सऊदी में एयरस्पेस बंदी के बीच भारतीय दूतावास अलर्ट, 24×7 हेल्पलाइन जारी

भारतीय दूतावास, सऊदी अरब ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सऊदी अरब में एयरस्पेस बंद होने या फ्लाइट कैंसल होने से जिन भारतीय यात्रियों को परेशानी हो रही है, वे दूतावास के अलग-अलग 24×7 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

दूतावास के अनुसार, विभिन्न भारतीय एयर कैरियर ने फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी-अपनी एयरलाइनों द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट को नियमित रूप से फॉलो करें, ताकि उन्हें ताज़ा जानकारी मिलती रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.