1:46 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

लोक जनशक्ति पार्टी का सदस्यता विस्तार और राजनीतिक तैयारी

लोक जनशक्ति पार्टी का सदस्यता विस्तार और राजनीतिक तैयारी पर गहन मंथन

लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तर प्रदेश के सभी प्रदेश अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिलों एवं पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती की विस्तृत समीक्षा की गई। आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत बूथ स्तर तक संरचना को सशक्त बनाने, सक्रिय सदस्यता विस्तार और राजनीतिक तैयारी पर गहन मंथन हुआ।

बैठक का मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सांसद श्री Arun Bharti – अरुण भारती जी तथा सह-प्रभारी एवं सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी जी ने किया। दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि नव-संकल्प महासभा की नीति और नीयत सामाजिक न्याय, गरीबों, वंचितों, दलित-शोषित एवं समाज के कमजोर वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व और सशक्त भागीदारी दिलाने की है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश संकल्पित है कि संगठन की मजबूती के माध्यम से सामाजिक न्याय की विचारधारा को गाँव-गाँव, पंचायत-पंचायत तक पहुँचाया जाएगा। 2027 की तैयारी केवल चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त करने का अभियान है।

संगठन मजबूत होगा, तो सामाजिक न्याय की आवाज़ और बुलंद होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.