दातागंज। शहर में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ एसओजी की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। टीम ने दातागंज रेलवे फाटक के पास छापा मारकर 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तरुण, सिद्धार्थ, मोहित, विशाल, अजय और कमल शामिल हैं। मौके से नकदी, सट्टा पर्चियां और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से चल रहा था इनका नेटवर्क शहर से लेकर देहात क्षेत्र में भी फैला रखा चर्चा है सत्ता पक्ष के संरक्षण में लंबे समय से यह सट्टा कारोबार राजनीतिक संरक्षण में चल रहा था और स्थानीय स्तर पर इसकी पकड़ मजबूत थी।
एसओजी को गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
