पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने अपने मदरसों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स के इस्तेमाल के खिलाफ फतवा जारी किया है। संगठनों ने कथित तौर पर ChatGPT और Google Gemini जैसे प्लेटफॉर्म के उपयोग पर आपत्ति जताते हुए कहा कि छात्र धार्मिक सवाल मौलवियों से ही पूछें, AI से नहीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आदेश हजारों मदरसों और लाखों छात्रों को प्रभावित कर सकता है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com