लखनऊ हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, बेटे ने पिता की हत्या कर शव ड्रम में भरा
लखनऊ में चर्चित हत्याकांड को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला दावा किया है। जांच के मुताबिक बेटे अक्षत ने पहले अपने पिता की गोली मारकर हत्या की, फिर शव के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया।
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद अक्षत और उसकी बहन कृति शव के पास बैठकर खाना खाते रहे, जबकि बाहर सामान्य दिनचर्या का दिखावा करते रहे। क्राइम सीन पर ले जाने के दौरान भी आरोपी के चेहरे पर कोई पछतावा या घबराहट नहीं दिखी। मामले में आगे की जांच जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

