7:32 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बरसाना में लड्डू मार होली की धूम, जमकर उडा अबीर-गुलाल

मथुरा 24 फरवरी।

बरसाना में लड्डू होली का उत्सव शुरू हो गया है, जहां सखियां दुल्हन की तरह सजी हुई हैं और अबीर की मटकी-लड्डू लेकर पहुंची हैं। इस अवसर पर जमकर डांस किया जा रहा है और विदेशी भी इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं।

लड्डू होली के बाद 25 फरवरी को बरसाना में लट्ठमार होली खेली जाएगी, जिसमें नंदगांव के हुरियारे भाग लेंगे। यह होली राधा और कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है और इसका इंतजार सालभर किया जाता है ।

बरसाना की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है और इसकी परंपरा सदियों पुरानी है। इस होली में महिलाएं लठ्ठ लेकर पुरुषों पर वार करती हैं, जो कि राधा और कृष्ण की लीलाओं का प्रतीक है।

विज्ञापन एक्सप्रेस