नोएडा में 15 साल के प्रेम संबंध का दुखद अंत: युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, फिर खुद भी दी जान
नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 15 साल के प्रेम संबंध में धोखा मिलने से आहत युवक सुमित ने प्रेमिका रेखा की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। दोनों के शव कार के अंदर मिले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट में सुमित ने लिखा—
“मैं सुमित मरने जा रहा हूं। इसकी जिम्मेदार रेखा है, क्योंकि उसने 15 साल साथ रहकर मुझसे शादी का वादा किया था। अब वह किसी और से शादी करने जा रही है, इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं क्योंकि रेखा ने मुझे धोखा दिया है।”
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों के परिवारों से पूछताछ की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com