10:35 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

डीयू में हुई घटना पर कुलपति योगेश सिंह चिंतित

डीयू में हुई घटना पर कुलपति योगेश सिंह चिंतित, बोले—भाईचारा बिगड़ने न दें, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का करें इंतजार

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विश्वविद्यालय में हुई हालिया घटना को चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने छात्र संगठनों, शिक्षकों और पुलिस प्रशासन से बातचीत की है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे आपसी भाईचारा प्रभावित हो।

कुलपति ने बताया कि UGC के नए नियम फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों से अपील की कि वे भारत सरकार पर भरोसा बनाए रखें और सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.